औरैया, फरवरी 4 -- फोटो: 17 स्टेशन पर खड़ी महानंदा एक्सप्रेस। अछल्दा, संवाददाता। पाता स्टेशन के पास ब्लॉक लगाए जाने के कारण इटावा से कानपुर की ओर जा रही महानंदा एक्सप्रेस बुधवार दोपहर अछल्दा स्टेशन पर करीब 25 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन के रुकने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार 15484 महानंदा एक्सप्रेस दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर अछल्दा स्टेशन पहुंची, जहां उसे ब्लॉक के चलते रोक दिया गया। ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेन को 2 बजकर 5 मिनट पर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि तकनीकी कारणों से ब्लॉक लगने के कारण ट्रेन को रोका गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.