बक्सर, नवम्बर 12 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। दानापुर रेल मंडल के डुमरांव और बक्सर स्टेशनों के बीच रेलवे ने बुधवार को दस बजे से एक बजे तक का ब्लॉक लगाया था। जिसके कारण अप में चलने वाली ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। रेलवे सूत्रों ने बताया कि डुमरांव और बक्सर के बीच ट्रैक पर काम चल रहा था। जिसके कारण अप में ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक के कारण 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से डुमरांव पहुंची। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को रोककर चलाया गया। सबसे बुरी स्थिति श्रमजीवी एक्सप्रेस की रही। रघुनाथपुर स्टेशन पर श्रमजीवी को रोककर अन्य ट्रेनों को निकाला गया। राजगीर से दिल्ली का सफर करने वाले यात्री काफी परेशान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.