वाराणसी, दिसम्बर 6 -- वाराणसी। मऊ-पिपरी डीह-दुल्लहपुर और मऊ-खुरहट स्टेशनों के बीच छह से 16 दिसम्बर तक पैच डबलिंग का कार्य होगा। इसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी सिटी-आजमगढ़ मेमू 06 से 18 दिसम्बर, वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट इंटरसिटी 06 से 18 दिसम्बर तथा और बनारस-भटनी सवारी गाड़ी 13 से 18 दिसम्बर, छपरा-वाराणसी पैसेंजर 16 से 18 दिसम्बर और गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 16 से 18 दिसम्बर तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा लिच्छवी, ताप्तीगंगा, काशी-दादर एक्सप्रेस तथा नौतनवां एक्सप्रेस को विभिन्न तिथियों पर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...