रुडकी, दिसम्बर 12 -- नारसन ब्लॉक कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में परिसर और आसपास फैले कूड़े-कचरे को हटाया और साफ-सफाई कर वातावरण को स्वच्छ बनाया गया। बीडीओ ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालय परिसर में स्वच्छ माहौल बनाना और कर्मचारियों व आने वाले लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर से न केवल कार्य वातावरण बेहतर होता है, बल्कि आम जनता में भी सकारात्मक संदेश जाता है। अभियान के दौरान रास्तों, नालियों और ब्लॉक कार्यालय के खुले क्षेत्रों से कूड़ा इकट्ठा कर निस्तारित किया गया। बीडीओ सैनी ने सभी कर्मचारियों से नियमित रूप से सफाई रखने और आसपास की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। ...