हरदोई, अगस्त 11 -- कछौना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीडीओ ने ब्लॉक कर्मियों संग तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मी भी मौजूद नजर आए। सोमवार को स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ कामरान नेमानी समेत ब्लॉक के कई कर्मचारी तिरंगा लेकर कस्बे में निकले। इस यात्रा के दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि नारों संग भारत माता के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर एडीओ पंचायत संतोष कुमार समेत कई ग्राम रोजगार सेवक व अन्य पंचायत कर्मी राष्ट्रध्वज लेकर यात्रा में मौजूद नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.