फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- एपीएल अजय कुमार ने बताया कि थर्ड पार्टी द्वारा ब्लॉक अरांव में ऑनलाइन सेसमेंट कराया गया। इसमें कक्षा एक और दो के छात्र छात्राओं का निपुण लक्ष्य एप पर थर्ड पार्टी बीटीसी प्रशिक्षण द्वारा विद्यालयों पर जाकर असेसमेंट लिया। शिकोहाबाद क्षेत्र के प्रावि विद्यालय सकतपुर पर तकनीकी समस्या के कारण असेसमेंट नहीं हो पाया। विद्यालय का अगली किसी दिनांक में असेसमेंट कराया जाएगा। दूसरा विद्यालय प्रा वि कीठोत पर वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होने की वजह से विद्यालय समय के बाद साय तीन बजे असेसमेंट शुरू हो पाया जो सायं लगभग पांच बजे तक चला। यह विद्यालय समय की रेंज से बाहर होता है, तो विद्यालय निपुण नहीं होगा। वही ब्लॉक नारखी में 63 में 62 विद्यालय हुए निपुण हुआ। एक विद्यालय में थर्ड पार्टी टीम ही नहीं पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...