पौड़ी, जून 30 -- खेल राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट ने सतपुली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और खेल संबंधी गतविधियों को बढ़ाने पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में खेल मंत्री हेमराज बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सपना है कि उत्तराखंड प्रदेश खेल प्रदेश के रूप में विकसित हो। कहा कि हर ब्लॉक में खेल के मैदान दिए जाएंगे। इसके लिए लोगों के प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। उत्तराखंड में खेल के मैदानों की कमी को देखते हुए खेल प्रतिभाओं को आगे लाना और खेल प्रेमी को उत्तराखंड में बढ़ावा देने, खेल के प्रति महिलाओं को भी प्रोत्साहन करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सतपुली क्षेत्र एक खेल का हब बन सकता है। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ पुष्पेंद्र राणा ने खेल म...