बिजनौर, फरवरी 11 -- बुधवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने हल्दौर क्षेत्र का दौरा कर ब्लॉक परिसर, नगर पालिका परिषद तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, अभिलेखों के संधारण एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन परीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्लॉक परिसर में जिलाधिकारी ने स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और मनरेगा योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात नगर पालिका परिषद में निरीक्षण के दौरान उन्होंने ...