महाराजगंज, दिसम्बर 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, उनके कारणों तथा चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विगत माह सड़क दुर्घटना और उनमें होने वाली मौतों की जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सभी ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधार कार्य कर साइन बोर्ड, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, स्पीड ब्रेकर एवं चेतावनी संकेत लगाए जाएं। उन्होंने विशेषकर गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर उक्त संकेतकों को तत्काल लगवाने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटन में मौत बेहद गंभीर विषय है। सड़क दुर्घटना में प्रायः युवा या परिवार के मुखिया की मौत होती है, जो मौत को और अधिक गंभीर बना देता है। ...