उन्नाव, फरवरी 7 -- सोहरामऊ, संवाददाता। तीन दिन पहले जिस ब्लैक स्पॉट पर चार जानें गई थीं, शनिवार को वहां फिर हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार कंटेनर में पीछे से घुस गई। आननफानन कार सवारों को बाहर निकाल कर जान बचाई गई। हादसा दर हादसा होने के बाद भी अब तक घटनास्थल पर बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। सोहरामऊ थानाक्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर भल्ला फार्म हाउस मोड़ के नजदीक पांच फरवरी की रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बाइक लिए खड़े दंपति और उनके दो बच्चों को रौंद दिया था। चार मौतों के बाद भी ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा संबंधी कोई कार्रवाई अमल नहीं लाई गई। शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ब्लैक स्पॉट के पास ही कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा कंटेनर के अंदर घुस गया, मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार सवार लोगों को बाहर निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.