प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल की स्मृति में ब्लैक डे मनाया और लोकतंत्र के अंधकारमय अध्याय को रचनात्मक रूप से चित्रित कर स्वतंत्रता व अभिव्यक्ति के अधिकार की महत्ता को रेखांकित किया। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से यह संदेश दिया कि जब विचारों की स्वतंत्रता को कुचला जाता है, तब राष्ट्र की आत्मा पर आघात होता है। छात्रा वैष्णवी, अवन्या, आश्मी, भावना, श्रद्धा, अन्या, माही, पलक, अविका, समीक्षा, काश्वी, अलंकृता, आराध्या, वैष्णवी, यशस्वी, देवांशी, सृष्टि, अनुष्का, अदिति, आकर्षिता एवं अन्य बालिकाओं ने ब्लैक डे आफ इंडियन डेमोक्रेसी शीर्षक के साथ संविधान की रक्षा और मौलिक अधिकारों की चेतना को पोस्टर के माध्यम से चित्रित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.