धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद। नववर्ष पर ब्लैक डायमंड क्लब, कोयला नगर में नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैय, पूर्बिता रमैया सहित बड़ी संख्या में बीसीसीएल के अन्य अधिकारी, उनके पारिवारिक सदस्य तथा बच्चे शामिल हुए। सीएमडी एवं अर्चना अग्रवाल ने इस दौरान बीसीसीएल परिवार के सभी सदस्यों, विशेष रूप से बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया और उनके साथ संवाद किया। सीएमडी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...