गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- गाजियाबाद। मसूरी की गंगापुरम कॉलोनी में रविवार को एक घर में कोबरा सांप के घुसने से हड़कंप मच गया। कोबरा की वजह से घर के लोगों का घुस में घुसना मुश्किल हो गया। इसक बाद स्थानीय लोगों ने सांप पकड़ने वाले को बुलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद स्नैक कैचर ने आठ फीट लंबे काले रंगे के कोबरा को पकड़ा। उसने बताया कि सांप बेहद जहरीला था। उसे जंगल में जाकर छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अत्यधिक बारिश होने से सांप एवं अन्य जानवर दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कोबरा सांप लोगों के दहशत का कारण बना हुआ है। कई जगहों पर इस कोबरा सांप को देखा गया था। लोगों का कहना है कि इस सांप की वजह से लोग अपने घरों में कैद हो गए थे। वह निकलने से डर रहे थे। सांप के पकड़े जाने के बाद से लोगों ने राहत की सांस ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.