कन्नौज, जनवरी 13 -- कन्नौज,संवाददाता। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आयोजित होने वाले ब्लैक आउट मॉक ड्रिल को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन, विभागीय समन्वय और नागरिक सुरक्षा की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि 23 जनवरी को पुलिस लाइन में अपरान्ह 4 बजे से 5 बजे तक प्रथम चरण की मॉक ड्रिल, 5 बजे से 6 बजे तक द्वितीय चरण तथा सायं 6 बजे चिन्हित स्थलों पर ब्लैक आउट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अभ्यास को पूरी गंभीरता, अनुशासन और वास्तविक आपात स्थिति के अनुरूप सम्पन्न किया जाए, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी...