आगरा, जनवरी 10 -- जनपद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर 23 जनवरी को आयोजित होने वाली मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मॉक ड्रिल कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। गुरूवार को बैठक के दौरान एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद ने कहा कि मॉक ड्रिल का आयोजन कराये जाने के संबंध में उच्च स्तरीय निर्देश प्राप्त हुए हैं। 23 जनवरी की शाम छह बजे प्रदेश के सभी जनपदों में नागरिक सुरक्षा विभाग के द्वारा डीडीएमए, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बंधित विभागों के साथ सम्मिलित रूप से ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया गया है। एडीएम ने बैठक कर मॉक ड्रिल की कार्ययोजना तैयार करना, ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित कराये जाने हेतु उपयुक्त स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.