पटना, मई 7 -- बिहार समेत देश भर में बुधवार शाम को हवाई हमले से बचने का प्रशिक्षण देते हुए नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित होगी। सूबे की राजधानी पटना में शाम को 7 बजे से 10 मिनट के लिए बिजली बंद कर दी जाएगी। इस दौरान पूरे शहर में अंधेरा छा जाएगा। लोगों से घरों और दुकानों में इन्वर्टर से लाइट न चलाने की अपील की जा रही है। इस बीच पटना पुलिस के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। ब्लैक आउट के दौरान अपराधियों खासकर लुटेरों के सक्रिय होने की आशंका है। अंधेरे में कहीं ज्वेलरी दुकान या अन्य प्रतिष्ठानों से कीमती सामान की लूट या चोरी न हो जाए, इसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार पटना में मॉक ड्रिल के दौरान सभी ज्वेलरी शॉप एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.