गोंडा, जनवरी 23 -- गोण्डा। आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम टामसन मैदान स्थित शहीद ए आज़म सरदार भगत इंटर कॉलेज में नागरिक सुरक्षा एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर हवाई हमले अथवा युद्ध जैसी स्थिति में सुरक्षा उपायों के प्रति जनसामान्य को सचेत करना और प्रशासनिक तैयारियों का परीक्षण करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएम प्रियंका निरंजन रहीं। उनके साथ एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम आलोक कुमार, एएसपी मनोज कुमार रावत सहित समस्त एसडीएम, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.