गाज़ियाबाद, जून 23 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला को उसके प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला। वह पत्नी को छोड़ने के लिए दबाव बना रही थी। महिला का शव 18 जून को उसके कमरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मध्यप्रदेश के छतरपुर की मूलनिवासी 33 वर्षीय सोनिया पति कमलेश और दो बच्चों के साथ श्याम पार्क मेन में किराये पर रहती थी। कमलेश 10 जून को काम के लिए गुजरात चले गए थे। 18 जून को पड़ोसियों ने सूचना दी कि सोनिया अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली है। पुलिस पहुंची तो शव बेड पर पड़ा था। शरीर पर चोट या गले पर किसी तरह के निशान नहीं थे, जिसके चलते हृदयगति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.