मोतिहारी, जनवरी 20 -- मोतिहारी। सोशल मीडिया पर लड़की का फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर राय गांव निवासी ललन कुमार है। इसकी जानकारी साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बताया कि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति की लड़की का फोटो और वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर साइबर थाना में 21 नवंबर 2025 को एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की जांच कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...