फतेहपुर, फरवरी 7 -- चौडगरा,संवाददाता। वीडियो वायरल कर ट्रेन के सामने कूद जान देने वाले छात्र के परिजनों ने युवती और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि युवती ब्लैकमेल कर रही थी। उससे रुपये मांगे जा रहे थे। सुसाइड करने के एक दिन पहले भी युवती ने फोन कर बुलाया था। जहां उसके पिता और भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई की थी। जिससे वह बेसुध हो गया था। किसी तरह घर पहुंचा था। फिर अगले दिन भोर पहर ट्रेन के आगे कूद जान दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बता दें कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर थाने के हसनापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान पड़ोसी गांव ममरेजपुर निवासी 24 वर्षीय नयन कैथल के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.