उरई, फरवरी 22 -- उरई। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर कस्बा कदौरा के युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने उसे उतार लिया और उसे उरई मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया। इस मामले को लेकर पिता ने अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी जिस आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा अस्तबल निवासी कल्लू ने एएसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि मेरे पुत्र मुरसलीम व दूर के रिश्तेदार फैजान का एक्सिस बैंक हमीरपुर में एक खाता खुलवाया गया। जिसमें दोनों के सिम व खाते का गलत का गलत इस्तेमाल किया गया। जब जानकारी हुई तो मुरसलीम व फैजान ने साइबर थाना उरई में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद कल्लू हाजी जालौन व ताबिल ने उसे उरई बुलाया और शहर के बजरिया निवासी शा...