बाराबंकी, दिसम्बर 7 -- बाराबंकी। सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग व ऑनलाइन टास्क फ्रॉड करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा है। इनके पास से तीन लाख 60 हजार रुपये नगद व ठगी में उपयोग किये जा रहे दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के फरार दो साथियों की तलाश में पुलिस लगी है। साइबर क्राइम थाना, साइबर सेल व थाना देवा पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को कुर्सी मोड़ नहर पुलिया के पास दबिश देकर दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी मोहल्ला कचेहरान कटरा थाना देवा व अनूप कुमार पुत्र शत्रोहन लाल निवासी अड़ौरा थाना देवा के रूप में हुई है। पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि दोनों आरोपी एक संगठित साइबर गिरोह का हिस्सा हैं, जो टेलीग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.