बुलंदशहर, जनवरी 19 -- कोतवाली क्षेत्र में ककोड़ रोड स्थित ब्लू हेवन स्कूल में तीन दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने गस्त के दौरान चोला रोड से चार चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। खुर्जा गेट पुलिस चौकी प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात जेवर तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चार संदिग्ध युवक चोला रोड पर खड़े हैं। चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चारों युवकों को दबोच लिया।बताया कि आरोपियों ने तीन दिन पूर्व ब्लू हेवन स्कूल में हुई चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से उन्होंने कंप्यूटर, लाउडस्पीकर, तीन बैटरी, दो इनवर्टर, साउंड सिस्टम, रूम हीटर, दड़ी व अन्य सामान बरामद किया।...