सहारनपुर, फरवरी 18 -- आनंद नगर स्थित ब्लू बर्ड स्कूल में सीनियर छात्रों के लिए भावुक और उल्लासपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, यादों और नई शुरुआत की उमंग से सराबोर रहा। जूनियर्स व शिक्षकों ने नृत्य, गीत, नाटक और रोचक खेलों के माध्यम से माहौल को जीवंत बना दिया। सीनियर्स को मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल जैसे खिताबों से सम्मानित कर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षकों ने प्रेरक शब्दों के साथ पुरानी यादें साझा कीं। स्लाइड शो के माध्यम से स्कूल जीवन के सुनहरे पल ताजा किए गए। प्रबंधन सदस्य मो. जमाल असलम और चेयरमैन डॉ. खालिद ने कहा कि यह विदाई अंत नहीं, बल्कि नई उड़ान की शुरुआत है। समारोह में अभिभावकों ...