देवघर, फरवरी 9 -- देवघर। देवघर नगर निगम के मेयर सहित सभी 36 वार्डों के वार्ड पार्षद पद के लिए आगामी 23 फरवरी को मतदान होना है। 27 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आते जा रही है। उसी प्रकार सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से मतदाताओं को अपनी ओर लाने का प्रयास कर रहे हैं। लगभग सभी प्रत्याशी साफ-सफाई, पानी, बिजली, सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में अब धीरे-धीरे जनता भी अपने लिए एक अच्छा जन प्रतिनिधि चुनने का मन बना रही है। जनता ऐसे प्रत्याशी को चुनाव में मतदान करने का सोच रही है, जो उनकी समस्याओं को समझे और उसका तत्काल समाधान करने का काम करे। इसी क्रम में शहर के व्यवसाई वर्ग के लोग भी चुने जाने वाले जनप्रतिनिधि से शहर को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाकर देश भर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.