वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीएससी की ओर से आयोजित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की परीक्षा में नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ अभ्यर्थी पकड़ा गया। रूम नंबर-5 में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी विनोद कुमार यादव, निवासी अजोसी, थाना सिकरारा, जौनपुर, पर निगरानी दल को संदेह होने पर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से छिपाकर रखा गया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुआ, जिसका उपयोग वह परीक्षा में अनुचित लाभ लेने के लिए कर रहा था। सूत्रों के अनुसार विनोद कुमार यादव प्राथमिक पाठशाला सुदनीपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। परीक्षा केंद्र प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया तथा मामले की सूचना संबंधित उच्च अधिकारियों को भेज दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...