हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में अंडर-16 क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच रविवार को मैत्रीपूर्ण मैच हुआ। क्रिकेट कोच त्रिलोक सिंह जीना ने बताया कि मैच में ब्लू एकादश के कप्तान मोहम्मद आदिल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना। रेड एकादश की टीम 25 ओवर में 85 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान अभिनव नेगी, लक्ष्य विद्यार्थी और वैभव भट्ट ने 9-9 रन बनाए। ब्लू एकादश की ओर से कुंवर श्रीवास्तव ने 5 और प्रतीक मुलानी ने 4 विकेट चटकाए। जवाब में ब्लू एकादश ने 22 ओवर में 7 विकेट खोकर 87 रन बनाकर जीत हासिल की। करन लोधियाल 19 रन बनाकर अविजित रहे। मोहम्मद आदिल ने 8 और उज्ज्वल ने 7 रन का योगदान दिया। रेड एकादश की ओर से देवांश आर्य ने 4 और अभिनव नेगी ने 2 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए कुंवर श्रीवास्त...