बदायूं, जनवरी 14 -- बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल में लोहड़ी का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन द्वारा अग्नि प्रज्वलित कर और उसमें मूंगफली व रेवड़ी अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक नृत्य, गीत और एकांकी जैसे मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने संदेश दिया कि ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, ईशान मेंहदीरत्ता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...