बदायूं, जनवरी 11 -- बदायूं, संवाददाता। मैत्री मैच में मीडिया इलेवन ने ब्लूमिंगडेल स्कूल को हराकर मैच जीत लिया। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में खेले गये मैच का मुख्य अतिथि एवं स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता ने टॉस उछालकर शुभारंभ किया। टॉस जीतकर मीडिया इलवेन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। मैदान पर दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। जहां मीडिया इलेवन ने 217 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लूमिंगडेल टीम की टीम 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस दौरान €स्कूल के मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा और शिक्षक मौजूद रहे। स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता ने सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी समन्वय और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता ह...