लातेहार, अगस्त 29 -- चंदवा प्रतिनिधि। रांची -मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर सिकनी पुल के समीप खड़ी ट्रक में गुरुवाऱ की सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लग गई। जिससे ट्रक धू -धू कर जलने लगा। देखते ही देखते आग की तेज लपटे उठने लगी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की परन्तु वे असफल रहे। जिसके बाद सूचना पाते ही चंदवा पुलिस एसआई सरोज सिंह व सिकनी पिकेट के जवान सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग को सूचित कर दमकल बुलाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक ट्रक का आधे से ज्यादा हिस्सा जल चुका था। इस संबंध में चालक शिवा ने बताया कि उक्त ट्रक में ब्लीचिंग लोड था, जो रेणुकूट से उड़ीसा जा रही थी। चालक ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.