नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में गत दिनों हुई दो हत्या की वारदातों की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ऑनलाइन क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के जरिए बटनदार चाकू मंगवाए थे और इन्हीं से वारदात को अंजाम दिया था। जांच अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मामलों में इस्तेमाल किए गए चाकू 'बटनदार' (स्विच ब्लेड) श्रेणी के थे, जिनकी खरीद-फरोख्त और रखने पर कानूनी पाबंदी है। ऐसे जानलेवा हथियारों का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होना पुलिस के लिए चिंता का विषय है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में ऑनलाइन ऑर्डर से जुड़े सबूत मिले हैं। पुलिस को डिलीवरी की तारीख, भुगतान का तरीका और संबंधित स्टोर की जानकारी भी मिली है। इसके आधार पर संबंधित स्...