हाथरस, जनवरी 6 -- जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ जनपद के मुख्य मार्ग अलीगढ़-एटा राष्ट्रीय मार्ग (एनएच-34) पर वर्ष 2025 में चिन्हित ब्लैक स्पॉट स्थल मुगलगढ़ी एवं पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित एक अन्य दुर्घटना बाहुल्य स्थल उमरावपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य मार्ग अलीगढ़-एटा राष्ट्रीय मार्ग (एनएच-34) पर वर्ष 2025 में चिन्हित ब्लैक स्पॉट स्थल मुगलगढ़ी एवं पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित एक अन्य दुर्घटना बाहुल्य स्थल उमरावपुर के बारे में जानकारी की। जिस पर अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि एनएच-34 पर स्थित मुगलगढ़ी विगत तीन वर्ष की दुर्घटनाओं के आधार पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट स्थल है। इस ब्लैक स्पॉट स्थल पर एनएचएआई द्वारा बनाये गये मीडियन कट पर हो रही दुर्घटनाओं के कारण मार्ग पर बने मीडियन कट को बंद...