लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- बीआरसी रमियाबेहड़ में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़े समसामयिक विषयों पर आधारित प्रश्नों को हल किया। प्रतियोगिता में पांच छात्र विजयी घोषित किए गए। इसमें आयुष चक्रवर्ती, रामपाल, अनामिका, सचिन वर्मा, मान्या दीक्षित को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए चयनित किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ फूलचंद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है तथा उनकी छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है। शिक्षक ओमप्रकाश ने विजेता बच्चे जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे। शिक्षक पवन तिवारी ने कहा कि ऐसी प्...