सोनभद्र, फरवरी 22 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के नौडीहा में अंतर ब्लॉक स्तरीय 17 वां वॉलीबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सेवेन स्टार क्लब नौडीहा के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल के 25 टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जय मंगल उरेती एवं विशिष्ट अतिथि नीरेंद्र सिंह के हाथों धूप, दीप, नारियल फोड़कर सेवन स्टार क्लब नौडीहा एवं बीबीएम क्लब नौडीहा के बीच परिचय कराते हुए प्रतियोगिता प्रारंभ कराया गया। इसमें कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद के खेल आयोजित हुए, जिसमें उपस्थित मंचासिन अतिथियों ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपविजेता टीम को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर युवा मण्डल बभनी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्यामसुंदर गुप्त, नंदकिशोर, बर्फी ल...