रामपुर, फरवरी 12 -- ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुधवार को बीईओ राजेंद्र सिंह बोरा के नेतृत्व श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनका उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में खुशबू, अंशिका तथा बालक वर्ग में कैफ, अबुजर ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना स्थान बनाया। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में दिवित, निकेश, फैज, बिकेश तथा बालिका वर्ग में नैना, रिदा, मुसरीफा और संध्या ने शानदार प्रदर्शन किया। बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर लोकेश कुमा...