मैनपुरी, जनवरी 8 -- एलाऊ। ब्लाक जागीर में शिकायत करने गए पीड़ित को समस्या का समाधान तो नहीं मिला पर बाबू ने मारपीट जरूर कर दी। पीड़ित गांव में आम रास्ते की नाली बंद किए जाने की शिकायत लेकर गया था। इस मामले की शिकायत तहसील दिवस में भी की जा चुकी है। ब्लाक में शिकायत देने के समय बाबू भड़क गया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम सगामई निवासी गोविंद नरायन ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही निवासी रामप्रकाश, प्रभूदयाल व गौरीशंकर ने आम रास्ते की नाली को ग्राम प्रधान से सांठगांठ कर बंद कर दिया है। जिसकी शिकायत तहसील दिवस में की जा चुकी है। बीते छह जनवरी को वह ब्लाक कार्यालय जागीर पर गया था। समस्या के समाधान के लिए एडीओ पंचायत व सचिव से बात हो रही थी तभी ब्लाक में तैनात बाबू महेंद्र सिंह आ गये और उससे कहा कि उसका काम नहीं ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.