पिथौरागढ़, सितम्बर 7 -- लोहाघाट। नगर में भाजपा संगठन के नए पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। रविवार को एनेक्सी भवन लोहाघाट में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवंर की अध्यक्षता में संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष कैलाश पांडेय, जिला मंत्री महेश बोहरा, आईटी संयोजक बलवंत गिरि का स्वागत किया। इसके साथ नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह ढेक और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन जोशी का माल्यापर्ण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कुंवर ने कहा कि नए पदाधिकारियों के संगठन में आने से नई ऊर्जा मिलेगी। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, नरेश करायत, नरेश फर्त्याल, सुरेंद्र बोहरा, नरेश फर्त्याल,अर्जुन माहरा, लोहित खोलिया, अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.