लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की कार्रवाई अब खुद कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। प्रकरण में नामजद छह आरोपियों में से कई महीने बाद अब केवल एक आरोपी सोम सिंह की गिरफ्तारी हुई। इसमें एक आरोपी ब्लाक प्रमुख कुंभी विमल वर्मा भी बनाए गए हैं। आरोप है कि सत्ताधारी दल से जुड़े और पद पर होने के कारण उनसे पूछताछ तक नहीं हो रही है। पीड़ित धर्मेन्द्र सिंह पुत्र स्व. सुखपाल सिंह निवासी ग्राम कुम्भी ने थाना मोहम्मदी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 21 नवंबर 2011 को ग्राम कुम्भी स्थित गाटा संख्या 921, रकबा 0.227 हेक्टेयर के 1/4 भाग का विधिवत पंजीकृत बैनामा भूमि स्वामी सोम सिंह से उप निबंधक कार्यालय गोला में कराया था। आरोप है कि इसके बावजूद विक्रेता सोम सिंह ने विमल कुमार, जुबेर खां, गवाह फिरोज, पु...