हापुड़, फरवरी 20 -- क्षेत्र अंतर्गत हरोड़ा रोड स्थित माधव कुंज कालोनी में जाने वाले मुख्य मार्ग का ब्लाक प्रमुख शिवानी यादव द्वारा लोकार्पण किया। रास्ता सीसी रोड़ बनाए जाने से मौहल्लवासियों में काफी खुशी नजर आए। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को शिवानी यादव ने भाजपा नेता सतपाल यादव के साथ माधव कुंज कालोनी में सीसी रोड़ का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। शिवानी यादव ने बताया कि सीसी रोड़ निर्माण लाखों रूपये की लागत से कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में सबसे ज्यादा सड़कों का निर्मांण कार्य हुआ है इसके अलावा बाकी बचे रास्तों पर भी निर्मांण जल्द से जल्द कराया जाएगा। कोई रास्ता बगैर निर्मांण के नही बचेगा। इस मौके पर सतपाल यादव, योगेंद्र तंवर, अंकुर चौधरी, देवेंद्र प्रधान, पुष्पेंद्र सिसोदिया, कवित राणा, अतुल ठा...