शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- कस्बे के बहेरिया रोड स्थित शौर्य कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी शामिल हुए। इस मौके पर प्रियांशु रघुवंशी ने कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान युवाओं के लिए बेहद जरूरी हो गया है। कंप्यूटर प्रशिक्षण से रोजगार के नए अवसर खुलते हैं और युवा आत्मनिर्भर बनते हैं। कार्यक्रम में रोहित भारद्वाज, परवेन्द्र सिंह, शालू गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...