आजमगढ़, सितम्बर 20 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन के पास शुक्रवार की रात बाइक से घर जा रहे मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख के सिर पर हमलावरों ने तमंचा के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल ब्लाक प्रमुख को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन नामजद चार अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीदारगंज थाना क्षेत्र सुरहन गांव निवासी 38 वर्षीय यशवत शर्मा मार्टीनगंज ब्लाक के प्रमुख हैं। कुछ लोगों से उनकी चुनावी रंजिश चल रही है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वे अपने प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू को उनके घर छोड़ने के बाद वे बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। सुरहन गांव के पास पहुंचे थे। इस दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। जान मारने की नियत से फायर किया। गोली मिस होने पर तमंचा की बट से सिर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.