हरदोई, जून 5 -- हरदोई। 21 मई को शाहाबाद में सिंदूर स्वाभिमान यात्रा निकाले जाने के दौरान अपनी ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के दरोगा और ब्लॉक प्रमुख शाहाबाद के बीच बातचीत का वीडियो का संज्ञान मुख्यमंत्री कार्यालय से लिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मामले की जांच के निर्देश दिए जाने के बाद मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को पूरे मामले की जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में पहले भी वॉयरल वीडियो का संज्ञान लेकर अपर पुलिस अधीक्षक मातृण्ड प्रकाश सिंह ने जांच के निर्देश दिए थे। हालांकि 15 दिन बीतने के बाद भी ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध जनपद की पुलिस जांच पूरी नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले निर्देशों के बाद मंडलायुक्त रोशन जैकब ने जिलाधिकारी अनुनय झा को तत्काल इस मामले की जांच करवाने एवं की गई कार्रवाई से अवगत करवाने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.