संभल, मई 26 -- गुन्नौर ब्लॉक परिसर में शौचालय न होने की समस्या ने जन सुविधा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। ब्लॉक में आने वाले लोगों को दिक्कत होती ही है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। जिन्हें शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। यह स्थिति तब है जब गुन्नौर ब्लॉक के अंतर्गत 69 ग्राम पंचायतें आती हैं और यहां पर विकास कार्यों की निगरानी खुद बीडीओ द्वारा की जाती है। विकासखंड परिसर में शौचालय नहीं हैं, जिससे न सिर्फ फरियादी, बल्कि कर्मचारी भी असुविधा का सामना कर रहे हैं। शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि सभी सरकारी भवनों में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके बावजूद यहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्वच्छता को लेकर ब्लॉक में आए दिन बैठकें होती हैं, लेकिन जब अधिकारी जिस परिसर में बैठते हैं। वहीं मूलभूत सुविधाओं का अभाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.