फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- फर्रुखाबाद। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मोहम्मदाबाद विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रख रखाव, साफ सफाई के अलावा योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी की। परिसर में स्थित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण करें। सीडीपीओ कार्यालय में रंगाई पुताई कराने और टूटा प्लास्टर सही कराने के निर्देश दिये। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में शिकायकर्ता से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करते हुए स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये। विकास खंड को प्राप्त केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त योजना के बारे में भी जानकारी की। निर्देश दिये कि परिसर में जो भी भवन निष्प्रयोज्य हैँ उसकी नीलामी करायी जाये। इस दौरान ब्लाक परिसर में निर्मित प्रधानमंत्री माड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.