मऊ, फरवरी 24 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज ब्लाक पंचायत की बैठक सोमवार को ब्लाक सभागार में आयोजित की गई। बैठक के प्रारम्भ में सबसे पहले पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई। उसके बाद एजेंडा में शामिल सत्रह बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में मनरेगा, पंचम राज्य वित्त आयोग योजना, पंद्रहवां केन्द्रीय वित्त आयोग योजना अन्तर्गत बजट वर्ष 2026-27 के अनुमोदन पर विचार किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि मनोज राय ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान गांवों की विकास काफी तेजी से बढ़ी है। योजनाओं का लाभ पात्र और गरीब परिवारों को मिल रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जबतक गांव के अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाएं मिल नहीं जाता तब तक विकस...