गौरीगंज, जनवरी 7 -- संग्रामपुर। महीने के प्रथम बुधवार को ब्लाक सभागार में ब्लॉक दिवस का आयोजन बीडीओ आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता आयोजित की गई। जिसमें पंचायत, विकास, समाज कल्याण व जी राम जी विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्लॉक दिवस पर आने वाले फरियादों की शिकायत दर्ज की गई। बीडीओ आकांक्षा सिंह ने बताया कि बैठक में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी (वीबी जी राम जी) के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि अब 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन की रोजगार गारंटी मिलेगी। नए कानून में अब कृषि कार्य बुआई कटाई के दौरान अधिकतम 60 दिन काम बंद रहेगा। निर्धारित समय के भीतर काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते के अनिवार्य भुगतान की व्यवस्था है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...