आजमगढ़, सितम्बर 21 -- संवाददाता, जहानागंज। पूर्व मंत्री और पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने रविवार को अपने 68 वें जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को जहानागंज ब्लॉक क्षेत्र के शाहपुर एवं लपसीपुर गांव के स्मृति द्वार का शिलान्यास और 10 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसी के साथ ही उन्होंने पौध रोपण भी किया। अपने राजनीतिक जीवन में काफी लंबे समय तक साथ रहने वाले स्वर्गीय श्री राम सिंह के नाम पर शाहपुर के प्रमुख मार्ग पर एवं अपने पूर्व प्रतिनिधि स्वर्गीय रघुपति सिंह के नाम पर लपसीपुर के मुख्य मार्ग पर स्मृति द्वारा बनाने के लिए शिलान्यास किया। जहानागंज ब्लाक क्षेत्र के अन्य गांवों में आरसीसी रोड, नाली खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सहित 10 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.