बलिया, फरवरी 21 -- रसड़ा। तहसील के साथ ही डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने ब्लाक कार्यालय का भी शनिवार को निरीक्षण किया। एनआरएलएम और लेखाकार कक्ष को देखा। वहां रखी फाइलों तथा निर्माण कार्य से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया कि विकास खंड परिसर में जो भी पुरानी एवं जर्जर भवन अनुपयोगी अवस्था में हैं, उन्हें चिन्हित कर हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही नए भवनों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित भवन आवश्यक हैं। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।...