गौरीगंज, जनवरी 7 -- भेटुआ। सामाजिक संगठन महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एमडब्ल्यूओ) की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। जिसमें मडेरिका निवासी गोपाल चंद्र शर्मा को भेटुआ ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य नारायण शर्मा को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने आगामी 27 जनवरी को जिला मुख्यालय के रणंजय इंटर कालेज ग्राउंड पर भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती सप्ताह को भव्य रूप से मनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...