उन्नाव, नवम्बर 26 -- उन्नाव। ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का पुरवा के खेल मैदान तुसरौर में हुई। पुरवा ब्लाक की सभी न्याय पंचायतों के विजेता बच्चों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में बढ चढ़ कर भाग लिया। प्राथमिक स्तर की 100 मी. दौड प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग प्राथमिक विद्यालय सुब्बा खेड़ा के आयुष व पीहू रहे। जूनियर वर्ग बालक की 100 मीटर दौड में बनिगांव के अरुण प्रथम रहे। बालिका में बनिगांव की हिमांशी प्रथम रही। 200 मी. बालक में बनिगांव के मयंक 400 मी. में बनिगांव के ही अरुण प्रथम रहे। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में बीईओ सुरेश कुमार, आलोक, कुलदीप, वीरेन्द्र, कामराज, ज्योति आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...